{"_id":"5f1c7cff8ebc3e9f6b1b1947","slug":"father-and-son-absconding-arrested-in-gokshi-shamli-news-mrt493057090","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी में फरार बाप-बेटे को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी में फरार बाप-बेटे को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। चार दिन पूर्व गांव भूरा में गोकशी के मामले में फरार हुए आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मौके से भी गिरफ्तार किया था।
21 जुलाई शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने गांव भूरा में एक मकान के अंदर चल रही गोकशी की सूचना पर छापा मारा था। पुलिस ने मौके से गोकशी कर रहे एक आरोपी यूसुफ निवासी गांव भूरा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन आरोपी एहसान, नसीम व उसका बेटा आरिफ मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मकान के अंदर से करीब 50 किलो मांस, अवशेष और छुरी, तराजू, बाट, बरामद किए थे। शनिवार पुलिस ने गोकशी के आरोप में फरार चल रहे नसीम व उसके बेटे आरिफ को दोपहर भूरा चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।