फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers warn of strike if sugarcane payment is not made

Shamli News: गन्ना भुगतान नहीं होने पर किसानों ने दी धरने की चेतावनी

Sun, 04 Feb 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 04 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers warn of strike if sugarcane payment is not made
शामली। सर शादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल शामली के 26 प्रतिशत शेयर त्रिवेणी समूह द्वारा खरीदने के बाद किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग जल्द से जल्द की है। चेतावनी दी है कि यदि बकाया भुगतान नहीं किया गया तो किसान 15 फरवरी से फिर से धरना देने को मजबूर होंगे। शामली चीनी मिल के शेयर बेचे जाने के बाद किसानों को भी अपने पिछले साल के बकाया की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

शामली गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह का कहना है कि पिछले सत्र 2022-23 का किसानों को बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की है। शामली मिल पर 95 दिन बेमियादी धरना चलाने वाले संजीव शास्त्री लिलौन का कहना है कि शामली मिल के मालिक लाला रजत लाल, किसानों और डीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में समझौते के मुताबिक मिल बेचकर किसानों का पिछले साल का बकाया भुगकान का वायदा किया गया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जल्द से जल्द भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

किसान नेता संजीव शास्त्री लिलौन ने कहा कि शामली चीनी मिल को आगामी 14 फरवरी तक पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान करना चाहिए। यदि 14 फरवरी तक भुगतान नहींं हुआ तो 15 से धरना दिया जाएगा। कहा कि यदि मिल मालिक भुगतान नहीं करता है तो 26 प्रतिशत शेयर खरीदने वाले त्रिवेणी समूह को भुगतान करना चाहिए। कहा कि डीएम और एडीएम को ज्ञापन के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मिल प्रशासन और किसानों के बीच समझौते के अनुरूप अप्रैल तक पिछले सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान चीनी मिल से कराया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed