फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers trend towards mustard due to increase in price

दाम बढ़ने से सरसों की तरफ बढ़ा किसानों का रूझान

Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers trend towards mustard due to increase in price
शामली में खेत में लहलहाती सरसों की फसल - फोटो : SHAMLI
दाम बढ़ने से सरसों की तरफ बढ़ा किसानों का रुझान
विज्ञापन

शामली। सरसों के तेल के दाम 200 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं। बाजार में सरसों के भाव में भी उछाल आया है। इसके देखते हुए गन्ना बेल्ट में किसानों ने सरसों का रकबा बढ़ा दिया है। शामली और मुजफ्फरनगर में तो सरसों के रकबे में दोगुना तक की वृद्धि हुई है, सहारनपुर में 400 हेक्टेयर रकबा बढ़ा है।
इस साल सरसों और इसके तेल के दाम में बड़ी वृद्धि को देखते हुए किसान इस बार सरसों की बुवाई को तरजीह दे रहे हैं। इस बार जिले में सरसों का रकबा काफी ज्यादा बढ़ गया है। कृषि विभाग को जिले में 1749 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला था, लेकिन किसानों ने 2500 हेक्टेयर भूमि में सरसों की बुवाई कर दी है। यह पिछले वर्षों से दोगुने से ज्यादा है। मौसम ठीकठाक रहा तो इस बार सरसों की फसल किसानों को मालामाल कर देगी।
विज्ञापन

इस वर्ष सरसों के दाम में काफी वृद्धि देखने को मिली। त्योहार के सीजन में दाम काफी बढ़ गए थे। बाजार में सरसों के रेट आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। इसके अलावा सरसों का तेल भी 200 रुपये के आसपास पहुंच गया था। जिसके चलते इस बार किसानों ने सरसों की फसल को तरजीह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथछौया निवासी किसान शीशपाल का कहना है कि इस बार सरसों के दाम काफी ऊपर तक चले गए थे। जिसके चलते उन्होंने 13 बीघा भूमि में सरसों की फसल की बुवाई की है। दुल्लाखेड़ी निवासी किसान रविराज का कहना है कि इस वर्ष सरसों और इसके तेल काफी बढ़ गए थे। इस बार भी इसकी उम्मीद है। ऐसे में उन्होंने दस बीघा भूमि में सरसों की फसल की बुवाई की है। राझड़ निवासी किसान सतबीर का कहना है कि इस बार गांव बड़ी संख्या में किसानों ने सरसों की फसल की बुवाई की है। उन्होंने भी पांच बीघा भूमि में सरसों की फसल लगाई है। सरसों के दाम इस बार भी अच्छे मिलने की उम्मीद है।

कोट...
सरसों के भाव काफी बढ़ने से इस बार किसानों का रुझान सरसों की तरफ बढ़ा है। कृषि विभाग को 1749 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला था। लेकिन जिले के किसान 2500 हेक्टेयर में बुवाई कर चुके हैं। - शिव कुमार केसरी, उप निदेशक कृषि।
बीते वर्षों में जनपद में सरसों की बुवाई
वर्ष रकबा हेक्टेयर
2015-16 - 1200
2016-17 - 1165
2017-18- 1180
2018-19 - 1068
2020-21- 1275
2021-22- 2500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed