{"_id":"657df89682dcd2479e0a9b8c","slug":"farmers-stopped-the-work-of-expressway-created-ruckus-shamli-news-c-26-1-sal1002-13448-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसानों ने एक्सप्रेस वे का काम रोका, हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसानों ने एक्सप्रेस वे का काम रोका, हंगामा किया
Sun, 17 Dec 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान बरती जा रही खामियों के विरोध में किसानों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इसके बाद किसानों ने हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रोजेक्ट इंचार्ज ने किसानों को सात दिन के भीतर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी, ख़यावड़ी और नांगल के दर्जनों किसान जलालाबाद मार्ग स्थित निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। इसके बाद किसानों ने एक्सप्रेस वे का काम रुकवा दिया। किसानों ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि अंडरपास से निकलकर अपने खेतों पर जाने के लिए किसानों के पास कोई रास्ता नहीं है। सिंचाई के लिए बनाई गई नालियां अवरुद्ध पड़ी है, जिनकी सफाई नहीं की गई है। एक्सप्रेस वे के कारण किसानों के खेतों से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है। अंडरपास सिल्ट से भरे हैं। साथ ही बताया कि क्षेत्र में बनाए गए अंडरपास की ऊंचाई कम रखी गई है, जबकि किसानों ने इसकी ऊंचाई 16 फीट करने की मांग की थी। बताया कि किसानों की ओर से इन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है।
यदि जल्द किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। काम रुकवाने की सूचना के बाद एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट इंचार्ज आदित्य कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखी। समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों ने किसानों को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर किसान सुशील सैनी, आर्येश सैनी, आरिफ, अक्षय धीमान, सुमित सैनी, तेज़पाल, शोभाराम, महमूद, श्याम सिंह, विजयपाल, नरेंद्र सिंह, योगेंदर, नीटू, संदीप, नवेद, भोलू, पप्पू, सोमपाल, बिलाल, विवेक आदि मौजूद रहे।