फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers started indefinite strike at Shamli Sugarcane Committee office

Shamli News: किसानों ने शामली गन्ना समिति कार्यालय पर बेमियादी धरना किया शुरू

Tue, 22 Aug 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers started indefinite strike at Shamli Sugarcane Committee office
शामली गन्ना समिति कार्यालय में किसानो के धरने पर बोलते वक्ता
- शामली मिल का संपूर्ण गन्ना भुगतान, दूसरी चीनी मिल को गन्ना आवंटन की मांग
विज्ञापन

- नए सत्र में शामली मिल को गन्ने देने से किया इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। संपूर्ण गन्ना बकाया भुगतान कराए जाने और शामली चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र दूसरी चीनी मिलों को आवंटित कराए जाने की मांग को लेकर किसानों का शामली सहकारी गन्ना समिति में सोमवार को दोपहर बेमियादी धरना शुरू हो गया। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने किसानों की मांगों को आगामी 25 अगस्त को होने वाल गन्ना विभाग की बैठक में रखे जाने का आश्वासन दिया। किसान नहीं माने और बेमियादी धरने पर बैठ गए।
सोमवार को दोपहर शामली गन्ना सहकारी समिति परिसर में संजीव लिलौन के नेतृत्व में किसानों ने शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में धरना दिया। किसानों के धरने की सूचना पर शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी और जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल के एजीएम दीपक राणा मौके पर पहुुुंचे । किसानों ने गन्ना विभाग और शामली चीनी मिल के एजीएम दीपक राणा से शामली चीनी मिल से संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की। संपूर्ण गन्ना भुगतान न होने पर शामली चीनी मिल के खरीद केंद्रों को तितावी- खतौली चीनी मिल को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को आगामी 25 अगस्त को गन्ना विभाग की बैठक में रखा जाएगा। किसान डीसीओ के आश्वासन पर भी नही माने। बेमियादी धरना जारी रहा। इस मौके पर संजीव लिलौन,कर्मवीर,धर्मवीर सिंह, जितेंद्र सिह, जितेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, चंद्रपाल, गडूडू, बालेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, अरविंद, धीरजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed