फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers sitting on strike accused of arbitrariness on Nagar Panchayat workers

Shamli News: नगर पंचायत कर्मियों पर मनमानी का आरोप, धरने पर बैठे किसान

Tue, 04 Mar 2025 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 04 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on strike accused of arbitrariness on Nagar Panchayat workers
गढीपुख्ता नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे भाकियू तोमर के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : bhadarwah
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता और किसानों ने नगर पंचायत परिसर में अंदर धरना दिया। आरोप लगाया कि नगर पंचायत में आम लोगों का शोषण किया जा रहा है। बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम नहीं किया जाता।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकारी टंकी का मूल्य 600 रुपये है मगर 1200 रुपये लिए जा रहे हैं। गृहकर के 50 रुपये के बजाए 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। कूड़ा गाड़ी लोगों के घरों तक नहीं जाती, जिसके कारण परेशानी होती है। बार-बार मांग के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही। कूड़ेदान को समय से खाली नहीं किया जाता, जिसके कारण संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बनी रहती है।नालों की निरंतर सफाई की भी मांग उठाई। बाद में किसानों ने वरिष्ठ लिपिक को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन तोमर के सिराजुद्दीन, मोनू धीमान, उस्मान अली, मुस्तफा राव, साजिद अल्वी, नौशाद, केपी सिंह ,सद्दाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आरोपों की जांच कराई जाएगी : ईओ
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि किसानों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed