{"_id":"627d550955f89d43c87280c1","slug":"farmers-reached-the-dharna-by-uprooting-the-meter-on-the-tube-well-shamli-news-mrt5883442152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप पर लगे मीटर उखाड़कर धरने पर पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप पर लगे मीटर उखाड़कर धरने पर पहुंचे किसान
विज्ञापन
चौसाना बिजलीघर में धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : SHAMLI
- चार घंटे तक चला किसानों का प्रदर्शन, टीजीटू पर लगाया आर्थिक शोषण का आरोप
- चौसाना बिजलीघर पर किसानों ने अवर अभियंता व टेक्निशियन को बनाया बंधक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को चौसाना बिजलीघर पर बड़ी संख्या में किसानों ने धरना दिया। कुछ किसान अपने नलकूपों पर लगे मीटर उखाड़कर धरने में पहुंचे थे। किसानों ने सुबह दस बजे धरना शुरू किया। किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए जेई व टेक्निशियन को बंधक बनाकर अपने बीच में बैठा लिया। धरना दे रहे किसानों ने टेक्निशियन पर आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाया। जिसके बाद उच्चाधिकारी हरकत में आए और किसानों को किसी तरह समझा-बुझाकर दो बजे धरना समाप्त कराया गया।
चौसाना के गांव टोडा में स्थित बिजली उपकेंद्र पर पिछले सप्ताह मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया था। चेतावनी दी थी कि अगर किसानों के मीटर नहीं हटाए गए बड़े स्तर पर चौसाना बिजलीघर पर धरना देंगे। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में किसान चौसाना बिजलीघर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। गुस्साए किसानों ने जेई सिकंदर यादव को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। जिसके बाद धरनास्थल पहुंचे टेक्निशियन सद्दाम को भी किसानों ने अपने बीच बैठा लिया और जमकर भड़ास निकाली। किसानों का आरोप था कि टेक्निशियन किसानों को कार्रवाई का डर दिखाकर आर्थिक रूप से शोषण करता है। धरना-प्रदर्शन की खबरें जैसे ही उच्चाधिकारियों को लगी किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। जेई ने नलकूपों से उखाड़कर लाए मीटर जमा कराने का आश्वासन दिया। यह भी निर्णय लिया गया कि दो साल के भीतर लगे विद्युत कनेक्शन से मीटर नहीं हटाए जाएंगे। किसी तरह किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। धरने की अध्यक्षता सरदार पाल्ले सिंह ने की और संचालन सनोज टोडा ने किया। इस दौरान अरविंद खोडसमा, हाजी इरशाद, मेनपाल ऊदपुर, हसन प्रधान, नवाब प्रधान, रविंद्र सैनी, खलील प्रधान, रणवीर ऊदपुर, मास्टर मोहर सिंह, कालूराम व विपिन आदि मौजूद रहे।
धरने से बेखबर रही चौसाना पुलिस, वायरल होने पर खुली आंखे
चौसाना बिजलीघर पर सुबह दस बजे धरना प्रदर्शन शुरू हो गया था। चौसाना पुलिस मामले से बेखबर रही। अधिकारियों को बंधक बनाने की खबरें जैसे ही मीडिया में वायरल हुई तो पुलिस की आंखें खुली। चौसाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। किसानों ने बताया कि पुलिस डेढ़ बजे धरनास्थल पर पहुंची थी।
विज्ञापन
किसानों ने मीटर लगाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। टेक्निशियन पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर किसानों के उखाड़े गए मीटर जमा करा लिए गए हैं। किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया। शासन का आदेश है तो मीटर सभी नलकूपों पर लगाए जाएंगे।- अनिल सिंह, एसडीओ।