फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers of the district will get a discount of about three crores every month

जिले के किसानों को हर माह मिलेगी करीब तीन करोड़ की छूट

Sat, 28 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers of the district will get a discount of about three crores every month
शामली। प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को पेश किए बजट में किसानों को नलकूपों के बिजली बिलों पर छूट जारी रखने का एलान किया है। इससे जिले के 34,126 किसान लाभांवित होंगे। एक माह में करीब तीन करोड़ का लाभ जिले के नलकूप धारक किसानों को मिलेगा। प्रदेश सरकार ने विधान सभा चुनाव के लिए आचार संहिता घोषित होने से ठीक पहले किसानों के नलकूपों के बिलों पर 50 फीसदी की छूट का एलान किया था। पांच माह से किसान इस छूट का फायदा उठा रहे हैं। जिससे प्रतिमाह करीब तीन करोड़ का लाभ जिले के 34,126 किसानों को मिल रहा है।
विज्ञापन

पांच माह में 15 करोड़ का फायदा ले चुके किसान
नलकूपों के बिजली बिलों पर छूट का लाभ किसानों को जनवरी माह से ही मिल रहा है। अभी तक जिले के किसान पांच माह में करीब 15 करोड़ रुपये का लाभ ले चुके हैं। अब सरकार ने यह छूट जारी रखने का एलान किया है तो सालभर में यह छूट की रकम करीब 36 करोड़ हो जाएगी।
विज्ञापन

किसानों के नलकूपों का लोड 10 हॉर्स पावर
पहले सभी नलकूपों का लोड साढ़े सात हॉर्स पावर था। पानी का स्तर जैसे-जैसे कम होता गया तो किसानों ने अपने नलकूपों पर अधिक क्षमता के मोटर रखवा लिए। जिससे ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड पड़ने लगा। कई वर्ष पूर्व विद्युत निगम ने सभी किसानों के लोड बढ़ाकर 10-10 हॉर्स पावर कर दिया था। कुछ किसानों के यहां 15 हॉर्स पावर का कनेक्शन भी है, लेकिन इनकी संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 1955 का आ रहा था बिल
दिसंबर 2021 तक किसानों के 10 हॉर्स पावर वाले नलकूपों का बिल 1955 रुपये आ रहा था। सरकार की ओर से 50 फीसदी छूट के बाद अब 1105 रुपये आ रहा है। 10 हॉर्स पावर वाली मोटर पर किसानों को प्रतिमाह 850 रुपये की छूट मिल रही है।

मीटर लगाने का विरोध कर रहे किसान
विद्युत निगम ने अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में सभी निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। करीब एक माह से नलकूपों पर मीटर लगाने का कार्य जिले में चल रहा है, लेकिन तभी से जिले में इसका कड़ा विरोध हो रहा है। जगह-जगह किसान पंचायत और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक किसान नलकूपों पर लगाए गए करीब 150 मीटर उखाड़कर बिजलीघरों पर जमा करा चुके हैं।
बिजली विभाग के जिले के आंकड़े
जिले में बिजली उपभोक्ता - 2,56,580
ग्रामीण उपभोक्ता- 1,97,068
शहरी उपभोक्ता- 59,543
जिले में नलकूप की संख्या- 34,126
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed