{"_id":"6757dfe8d9650baa530e6057","slug":"farmers-met-dco-in-protest-against-increase-in-sugarcane-transportation-freight-shamli-news-c-26-1-smrt1047-133144-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना ढुलाई भाड़ा बढ़ोत्तरी का विरोध में डीसीओ से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना ढुलाई भाड़ा बढ़ोत्तरी का विरोध में डीसीओ से मिले किसान
Tue, 10 Dec 2024 12:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल शामली की ओर से गन्ना ढुलाई भाड़़ा बढ़ाए जाने के विरोध में नया गांव खरीद केंद्र से जुड़े किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला गन्ना अधिकारी रणजीत कुशवाहा से मिला। किसानों ने बढ़ाए गए गन्ना ढुलाई भाड़ा कम करने की मांग की है।
शनिवार को शामली चीनी मिल के नया गांव गन्ना खरीद केंद्र के किसान हंंगामा करके बढ़ाए गए गन्ना ढुलाई भाड़े का विरोध चुके हैं। सोमवार को नया गांव के गन्ना खरीद केंद्र से जुड़े किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल किसान नेता संजीव लिलौन के नेतृत्व में शामली गन्ना समिति कार्यालय में जिला गन्ना अधिकारी रंजीत सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने डीसीओ से गन्ना ढुलाई भाड़़ा बढ़ाए जाने के विरोध करते हुए वापस किए जाने की मांग की है।
गन्ना ढुलाई भाड़ा वापस न होने तक गन्ना खरीद पर तुलाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। डीसीओ रंजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि शामली चीनी मिल ने गन्ना ढुलाई भाड़़ा बढ़ाए जाने के मामले में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया है। ढुलाई भाड़ा बढ़ाए जाने की समिति में चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक के साथ-साथ समिति में डीसीओ, लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस के अधिकारी शामिल होते हैं। वह मिल केेे अध्याशी के नाम नोटिस जारी कर रहे हैं। किसानों के प्रतिनिधि मंडल को डीसीओ ने आश्वासन दिया कि शामली चीनी मिल से वार्ता करके बढ़ाया गया ढुलाई भाड़ा वापस कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल किसान संजीव लिलौन, पप्पू लिलौन, सुरेंद्र, रामवीर सिंह, निखिल खैवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
- शहर के अंदर गन्ना ट्रक ले जाने पर लगा दी पाबंदी, बाईपास से गन्ना ले जाने पर बढ़ी दूरी
अपर दोआब चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि पिछले साल गन्ने के ट्रक शहर के अंदर से चीनी मिल में आ रहे थे। यातायात पुलिस की ओर इस साल उनके गन्ने के ट्रक को शामली मिल में आने पर रोककर बाईपास से रूट निर्धारित कर दिया। गन्ना ढुलाई भाड़ा बढ़ाने के लिए डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। उनके मिल के जसाला समेत छह खरीद केंद्र की दूरी बढ़ी है। वह भी डीसीओ को अवगत कराया जा रहा है। 45 पैसे प्रति क्विंटल गन्ना ढुलाई काटने का नियम है। वह यातायात निरीक्षक के माध्यम से शहर के अंदर से ट्रक ले जाने की अनुमति की बात चल रही है।