फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers march on foot in Garhipukhta

किसानों ने गढीपुख्ता में निकाला पैदल मार्च

Sun, 17 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers march on foot in Garhipukhta
गढीपुख्ता में पैदल मार्च निकालते किसान - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। सर्व समाज सेवा उत्थान संगठन और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। उन्होंने राष्ट्रपति ने नाम थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में कहा कि यदि मांगों को पूरा न किया गया, तो 17 जनवरी से बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक, किसान यूनियन संगठन मंत्री रण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पैदल मार्च निकाला। हनुमान धाम से शुरू होकर पैदल मार्च मोहल्ला चौधरान से होते हुए महावीर चौक पर पहुंचा जहां थाना प्रभारी महावीर सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें गन्ने का मूल्य बढ़ाने, गन्ना मूल्य निर्धारित करने, गन्ने का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने और कृषि कानून निरस्त करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों को वापस लेन्रे, एमएसपी को कानूनी दायरे में लाने, दिल्ली में आंदोलन के दौरान मृत किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया, तो गढ़ीपुख्ता बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान समाजसेवी रण कुमार, चौधरी सवित मलिक, संजीव लिलौन, अमित निर्वाल, जयपाल सिंह, ऋषिपाल मलिक, अमरीश राणा, पंकज शर्मा, अमित गोस्वामी, बालेंद्र राझड़ आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed