फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers Mahapanchayat in Butara today

बुटराड़ा में किसान महापंचायत आज

Wed, 05 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers Mahapanchayat in Butara today
शामली, बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की अधिग्रहीत भूमि के लिए एक प्रोजेक्ट एक रेट की तर्ज पर मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को महापंचायत होगी, जिसमें कई गांव के किसान शिरकत करेंगे। महापंचायत में मुख्य अतिथि गठवाला खाप के चौधरी व भाकियू अराजनैतिक संगठन के संरक्षक बाबा राजेंद्र सिंह मलिक व प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक होंगे।
विज्ञापन

बुटराड़ा में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के मुआवजे में अनियमितताओं को लेकर किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में 48 दिन तक चले धरने को 13 सितंबर को समाप्त करने की घोषणा की गई थी। लेकिन दो फाड़ हुई संघर्ष समिति के कई सदस्यों ने धरना जारी रखने का एलान कर दिया था। वह एक प्रोजेक्ट एक रेट की मांग को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं। प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली थी तो उन्होंने 27 सितंबर को महापंचायत का ऐलान कर दिया था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से महापंचायत की तिथि आगे बढ़ाते हुए 5 अक्तूबर कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने किसानों से भारी संख्या में महापंचायत में जुटने का आह्वान किया। संघर्ष समिति के सचिव वीरपाल सिंह आर्य ने बताया कि महापंचायत का आयोजन खुले आसमान के नीचे होगा। मंगलवार की सभा के अध्यक्षता जगमाल सिंह बाबरी ने की और संचालन वीरपाल आर्य ने किया। इस दौरान बिरेंद्र, मनोज, हरेंद्र, राजकुमार, महिपाल, रामबीर, संदीप, हाजी तुफैल, देवेंद्र, आदेश जगमाल बाबरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed