फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers lock out sugarcane committee and DCO office

Shamli News: किसानों ने गन्ना समिति और डीसीओ के कार्यालय पर की तालाबंदी

Fri, 18 Oct 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 18 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers lock out sugarcane committee and DCO office
शामली गन्ना समिति कार्यालय में तालाबंदी करते किसान । संवाद
शामली। संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं होने से मिल परिसर में धरने पर बैठे किसानों ने बृहस्पतिवार को शामली गन्ना समिति और जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर तालाबंदी कर हंगामा किया। इस दौरान समिति के अधिकारियों से भी किसानों की नोकझोंक हुई। वहीं, दूसरे पक्ष के किसानों ने मिल चलवाने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी किसानों का धरना मिल परिसर में जारी रहा। देर शाम धरने में एसडीएम हामिद हुसैन, सीओ श्याम सिंह पहुंचे। किसानों से कहा कि उन्हें किश्तों में बकाया भुगतान आगामी सितंबर माह तक कर दिया जाएगा। मगर किसान संपूर्ण भुगतान की मांग पर अड़ गए। जिसके कारण वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे किसान गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे और बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए समिति कार्यालय पर ताला लगा दिया। इसके बाद किसान जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और अधिकारी और कर्मचारियों को बाहर निकालते हुए ताला लगा दिया। करीब एक घंटे तक किसानों ने हंगामा किया। समिति के अधिकारियों से किसानों की नोकझोंक हुई। किसानों ने कहा कि भुगतान नहीं होने तक दोनों कार्यालयों पर तालाबंदी रहेगी। यदि किसी ने ताला खोलने का प्रयास किया तो इसके लिए प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा। संजीव शास्त्री, अरविंद कुमार आदि शामिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के किसान मिल में मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने की मांग लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों ने यहां तीन घंटे धरना दिया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द मिल की मरम्मत कराकर चालू कराने की मांग की। साथ ही भुगतान की भी मांग उठाई। डीएम ने जल्द मिल चलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अशोक निर्वाल, बृजपाल सिंह, जगमेहर, हरेद्र, ईश्वरपाल, हरबीर सिंह, भूपेंद्र कुमार, देवेंद्र खंद्रावली आदि रहे।


दो फाड़ हुए किसान, निजी स्वार्थों के लिए धरना देने का आरोप
शामली। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने वाले किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान अपने निजी स्वार्थों के लिए बैठे हैं। उन्हें भुगतान की कोई चिंता नहीं है। धरना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, दूसरे पक्ष के किसानों ने निजी स्वार्थ के लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि वह जिले के प्रत्येक किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मिल प्रशासन कुछ किसानों को बहकावे में लेकर धरना प्रदर्शन करा रहा है।

किसानों की प्रशासन को चिंता है। धरनारत किसानों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही मिल को चलवाया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
संतोष कुमार, एडीएम शामली
प्रदेश में सबसे पहले खतौली मिल का पेराई सत्र होगा शुरू
शामली। त्रिवेणी ग्रुप के अधिकारियों के अनुसार, त्रिवेणी ग्रुप की खतौली मिल का पेराई सत्र आगामी 25 अक्तूबर को शुरू किया जाएगा। 22 अक्तूबर को इंडेट जारी कर गन्ना तौल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed