फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers inspired for organic farming

किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया

Mon, 18 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers inspired for organic farming
किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

थानाभवन। उत्तम जैविक खेती शोध संस्थान की ओर से जैविक खेती पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन वक्ताओं ने किसानों को खेती में गाय के गोबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने भी किसानों को प्रेरित किया।

रविवार को कार्यशाला के दूसरे दिन का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह ने किसानों को जानकारी देकर बताया कि जैविक खेती के लिए कार्यशाला में किसानों को जैविक बीज प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी दी गई है। दूसरे दिन किसानों को खेती में गाय के गोबर की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गाय के एक दिन के गोबर से किसान 50 बीघा से भी अधिक खेती कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जैविक खेती के विषय में संस्थान ने अपने प्रशिक्षण सत्र को यू ट्यूब पर भी उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं, क्योंकि, बहुत से ऐसे किसान हैं, जो जीवन की व्यस्तता के कारण दूर चलकर संस्थान में प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं आ सकते। इसलिए वह लोग सीधे यू ट्यूब के माध्यम से जैविक खेती का प्रशिक्षण ले सकते हैं। इस मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने भी लोगों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नरेश रतिवाल, विनोद अहलावत, देवेश वशिष्ठ, नीरज, रतनेश तिवारी, साधु सिंह, उग्र सिंह, अमरीश त्यागी, तेजपाल, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed