{"_id":"653eaacb2325a289f7058304","slug":"farmers-demonstrated-at-sugar-mill-demanding-payment-of-dues-shamli-news-c-26-1-smrt1056-11233-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल पर किया प्रदर्शन
Mon, 30 Oct 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
थाना भवन बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल में धरने पर बैठे किसान
थानाभवन। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भुगतान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
रविवार को बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल में धरना देते हुए किसानों ने कहा कि मिल प्रशासन हमेशा से ही अपनी मनमर्जी करता आया है। भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक सप्ताह पूर्व बजाज शुगर मिल का बिजली का भुगतान कर दिया था। फिर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान करने में देरी क्यों। उन्होंने कहा जब तक बकाया 193 करोड़ का भुगतान नहीं होगा, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शक्ति सिंह राणा ने कहा मिल को किसानों के बकाया गन्ना बकाया भुगतान करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मांगेराम पटनी ने कहा कि गन्ना समिति के अंतर्गत आने वाली सड़कें खस्ता हालात में पहुंच गई है। जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने मिल प्रशासन को चेतावनी दी कि संपूर्ण बकाया भुगतान लेंगे और अगले सत्र में 14वें दिन भुगतान मिले। गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने किसानों के बीच पहुंच कर बताया कि कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। सोमवार को 150 करोड़ रुपया सोसाइटी के माध्यम से किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। शेष भुगतान भी किसानों के खाते में जल्द ही पहुंच जाएगा के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त हुआ। इस दौरान जयवीर मुखिया, हरेंद्र पुंडीर, धीरज सिंह, गौरव पुंडीर, टिनी राणा, संदीप राणा, अजयवीर त्यागी, दिलबहार, सोनू राणा, नंदू राणा, भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।