फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers create ruckus at wheat procurement center

Shamli News: गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

Sun, 20 Apr 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus at wheat procurement center
झिंझाना के गांव पुरमाफी किसान सेवा सहकारी समिति पर अधिक तौल की शिकायत पर पहुंची पुलिस। संवाद
झिंझाना। पुरमाफी किसान सेवा सहकारी समिति पर बनाए गए राजकीय गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों ने एक क्विंटल गेहूं पर एक किलो अधिक गेहूं लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान प्रवेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह, आशीष, अमित, रिक्की, कुलदीप सिंह अपने खेत से गेहूं ट्राॅली में भरकर किसान सेवा सहकारी समिति पर बनाए गए राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे। जहां पर अकाउंटेंट साबिर एवं ठेकेदार रफत किसानों के गेहूं की तौल कर रहे थे। ठेकेदार द्वारा एक कट्टे में 50 किलो 650 ग्राम वजन गेहूं तौल रहे थे। आरोप है कि जब किसानों ने इसका विरोध किया कि 150 ग्राम खाली कट्टा और 50 किलो गेहूं के हिसाब से तौल करो, जिसके बाद ठेकेदार भड़क गया और किसानों के साथ अभद्रता करते हुए कहा कि यहां तो ऐसे ही तौल होगा, आप कहीं और ले जाओ।
विज्ञापन

मामले की शिकायत किसानों द्वारा 112 पुलिस एवं जिला विपणन अधिकारी से की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो केंद्र पर रखे कट्टों का वजन 50 किलो 650 ग्राम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ठेकेदार तथा अकाउंटेंट को थाने ले गई। किसानों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस के साथ साथ जिलाधिकारी अरविंद चौहान से की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

एडीओ मुकेश कुमार ने बताया मामले की सूचना मिली है अगर ठेकेदार द्वारा किसानों से अधिक गेहूं तौल लिया जा रहा है तो ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए उसको हटा दिया जाएगा।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार, किसान प्रवेंद्र, ब्रजवीर, आशीष, अमित, रिक्की कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed