फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers create ruckus at the Sugarcane Committee office for not changing the sugarcane purchasing center.

Shamli News: गन्ना क्रय केंद्र नहीं बदलने पर किसानों का गन्ना समिति कार्यालय पर हंगामा

Tue, 05 Nov 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus at the Sugarcane Committee office for not changing the sugarcane purchasing center.
शामली गन्ना समिति कार्यालय में धरने पर बैठे मालैंडी व भैंसवाल के ग्रामीण । संवाद
शामली। बार-बार मांग के बावजूद गन्ना क्रय केंद्र शामली शुगर मिल को आवंटित नहीं करने पर सोमवार को भैंसवाल, मालैंडी, पेलखा, खेड़ी पट्टी के किसानों ने शामली गन्ना समिति कार्यालय में पहुंचकर धरना दिया। सचिव का घेराव करते हुए नारेबाजी कर हंगामा किया। जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। बाद में जिला गन्ना अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सोसाइटी के सचिव और चेयरमैन को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे चारों गांव के किसान शामली गन्ना समिति पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। किसानों ने कहा कि थानाभवन शुगर मिल ने 500 से अधिक किसानों का पिछले साल का बकाया भुगतान नहीं किया है और न ही भविष्य में होने की संभावना है। जिसके चलते किसानों ने थानाभवन शुगर मिल को अपना गन्ना नहीं देने का फैसला लिया है। कहा कि पूर्व में अधिकारियों की बैठक में भी गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने की मांग गई थी मगर मांग को पूरा नहीं किया गया। वे शामली मिल को क्रय केंद्र आवंटित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मालैंडी के किसान ऊन शुगर मिल को अपना गन्ना नहीं देने की मांग कर रहे थे।। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर बड़ेंआंदोलन की भी चेतावनी दी गई। किसानों ने गन्ना समिति के चेयरमैन विक्रांत निर्वाल और सचिव को जिला गन्ना अधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राजू शर्मा, रणवीर प्रधान, धर्मबीर सिंह, सुधीर मुखिया, प्रवीण कुमार, ब्रजपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, हरीश कुमार, कृष्णपाल सिंह, अनुराग, पिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त भाड़ा देने को होना पड़ रहा मजबूर
किसानों ने कहा कि भैंसवाल का क्रय केंद्र थानाभवन को दे दिया है। पिछले साल भी किसानों ने इसका विरोध किया था। गांव से थानाभवन मिल की दूरी 16 किलोमीटर है, भाड़ा नौ रुपये लगता है। जबकि शामली मिल की दूरी गांव से सात किलो मीटर है जिसमें भाड़ा चार रुपये कटता है। थानाभवन मिल पर गन्ना ले जाने पर उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

एक नवंबर को भी किसानों ने किया था हंगामा
भैंसवाल गांव में थानाभवन शुगर मिल का भैंसवाल प्रथम के नाम से गन्ना क्रय केंद्र है। जिस पर किसानों ने एक नवंबर को पहुंचकर हंगामा किया था और कांटे को भी उखाड़ फेंका था। अधिकारियों ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। ग्रामीणों को जल्द क्रय केंद्र बदलवाने का आश्वासन दिया था।

चारों गांवों के किसानों ने क्रय केंद्र बदलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजा जाएगा। प्रयास रहेगा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
- ओमप्रकाश, सचिव, गन्ना सोसाइटी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed