{"_id":"6758aaae405633b6220abe34","slug":"farmers-are-worried-as-payments-for-the-new-session-have-not-started-shamli-news-c-26-1-smrt1047-133233-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नए सत्र का भुगतान शुरू न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नए सत्र का भुगतान शुरू न होने से किसान परेशान
विज्ञापन
ऊन। ऊन चीनी मिल चालू होने के एक महीने बाद भी किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया है। चीनी मिल पर 31 करोड़ 71 लाख रुपये नए सत्र का गन्ना मूल्य बकाया है। भुगतान न होने से किसान परेशान हैं।
ऊन चीनी मिल में नया पेराई सत्र आठ नवंबर को शुरू हुआ था, लेकिन मिल ने अभी तक नए सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान शुरू नहीं किया है। टोडा निवासी किसान सतीश चौधरी का कहना है कि ऊन चीनी मिल की ओर नए सत्र का बकाया गन्ना भुगतान किसानों को नहीं किया जा रहा है। इसके चलते किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
ऊन के किसान सोम चौधरी का कहना है कि ऊन शुगर मिल एक महीने से चल रही है, लेकिन अभी तक किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। इससे दैनिक खर्चों के लिए भी उधार लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि ऊन मिल से किसानों का नए सत्र का बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की जाएगी। वहीं डीसीओ रंजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि ऊन मिल का नए सत्र का गन्ना भुगतान भुगतान जल्द ही शुरू कराया जाएगा।