फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers are invited to cot in the House Rahul

चार अक्तूबर को किसान खट सभा में शामली के किसानों से रूबरू होंगे राहुल गांधी

Sun, 02 Oct 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 02 Oct 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers are invited to cot in the House Rahul
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी चार अक्तूबर को किसान खाट सभा में शामली क्षेत्र के किसानों से रूबरू होंगे। शनिवार को आयोजन स्थल देखने और सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेने के लिए एसपीजी की टीम शामली पहुंच गई। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी प्रदेशभर में रोड शो और किसान खाट सभा कर रहे हैं। शामली के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी जिले में खाट सभा कराने के लिए कार्यक्रम मांगा था। पार्टी महासचिव ने उस पर मुहर लगा दी और शामली में किसान खाट महासभा को अनुमति दे दी।
विज्ञापन


चार अक्तूबर को करनाल मार्ग स्थित आरके डिग्री कॉलेज के मैदान पर किसान खाट सभा का आयोजन होगा। सभा में 300 खाट और 150 मूढे की व्यवस्था की जाएगी। चार को मुजफ्फरनगर में सभा करने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का काफिला शामली में पहुंच जाएगा। इसके बाद किसानों से उनकी समस्याएं जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed