फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers agree on 12 feet height of underpass, strike ends

Shamli News: अंडरपास की 12 फीट ऊंचाई पर माने किसान, धरना समाप्त

Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers agree on 12 feet height of underpass, strike ends
- सोमवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को मनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 14 दिन से चल रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। एनएचएआई के अधिकारियों और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद किसानों ने आपसी सहमति से धरना समाप्त कर दिया।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर हसनपुर लुहारी में बनाए जा रहे अंडरपास की कम ऊंचाई को लेकर ग्रामीण पिछले 14 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले सप्ताह एडीएम संतोष कुमार ने धरने पर पहुंचकर किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद एडीएम कार्यालय में किसानों और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें एनएचएआई के अधिकारियों ने अपना जवाब देने के लिए दो दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार को अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। अधिकारियों ने कहा कि वह अंडरपास की ऊंचाई साढ़े नौ फीट से 12 फीट तक बढ़ा देंगे। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने सहमति जताई और धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पति मैनपाल सैनी, समाजसेवी सुमित सैनी, आर्येश सैनी, समय सिंह, राजकुमार सैनी, इंदर सैनी, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, रकम सिंह, रोहित, संदीप, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed