फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer's watermelon

किसान की तरबूज, खरबूजे की फसल देखने पहुंचे विशेषज्ञ

Mon, 25 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer's watermelon
किसान की तरबूज, खरबूजे की फसल देखने पहुंचे विशेषज्ञ
विज्ञापन

कांधला। गांव भारसी निवासी किसान अरविंद पंवार गन्ना और गेहूं के साथ फलों की खेती भी कर रहे हैं। उनके तरबूज खरबूजे की फसल देेखने के लिए इसका बीज उपलब्ध कराने वाली संस्था के विशेषज्ञों ने दौरा किया। साथ में जिले के कृषि विभाग के अधिकारी भी थे।

किसान अरविंद पंवार ने बताया कि फास्ट फूड के स्थान पर मीठे और स्वादिष्ट फलों को बढ़ावा देने के लिए उन्नत किस्म की तरबूज और अन्य फलों की किस्म को अपने खेतों में पैदावार करना शुरू कर दिया है। इसके बीच एक संस्था ने उपबध कराए हैं। इन बीज से ही उसने खरबूजे और तरबूज की पैदावार की है। अरविंद ने बताया कि सोमवार को बीज उपलब्ध कराने वाली संस्था के अधिकारी किसान के फार्म का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। किसान ने खेत में पीले, लाल और अंदर से पीले तरबूजों का निरीक्षण कराया। किसान ने बताया कि इसकी कीमत 24 से 25 रुपये प्रति किलो है। इस तरह की फसल विदेशों में होती है। इस संबंध में संस्था के विशेषज्ञ अधिकारी डॉ दिनेश शर्मा का कहना है कि यदि किसान गन्ने की खेती छोड़कर या फिर गन्ने के अंदर इस तरह की फसल लगाएं तो अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा ,क्योंकि देश तभी सुरक्षित होगा जब मुनाफे के साथ साथ स्वस्थ रहेगा। इस दौरान अरुण पंवार, पप्पू पंवार, राकेश पंवार, नीरज पंवार, विक्रम, मांगेराम, बबलू अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed