फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer reached Shamli sugar mill, officer left office

Shamli News: किसान पहुंचे शामली चीनी मिल, अफसर ने कार्यालय छोड़ा

Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer reached Shamli sugar mill, officer left office
शामली शुगर मिल में    जीएम के कमरे में धरने पर बैठे किसान
शामली। किसानों ने शामली शुगर मिल कार्यालय में पहुंचकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की। बकाया भुगतान न करने पर 15 अगस्त के बाद धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को किसान का एक प्रतिनिधि मंडल शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पहुंचा। डीसीओ विजय बहादुर सिंह, शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी के न होने पर किसान बाद में शामली चीनी मिल के गन्ना कार्यालय में पहुंचे। किसानों को देखकर शामली चीनी मिल के अफसर अपना कार्यालय छोड़कर भाग निकले। मौके पर मौजूद अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार किसानों को बकाया गन्ना भुगतान कराने का ठोस जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

किसानों ने आगामी 15 अगस्त तक किसान बकाया गन्ना भुगतान न करने पर शामली शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किए जाने की चेतावनी देकर वापस आ गए। किसानों में रणपाल सिंह, रामपाल सिंह, तालीम, योगेश, निर्मल, कर्मपाल, रमेश, लाला, उदयवीर, यशपाल सिंह, सुधीर कॉल खंडे, प्रताप सिंह, कृष्ण,मोनू, ओमपाल प्रजापति, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed