{"_id":"6907a0fcbebd662c620f0df1","slug":"farmer-news-shamli-news-c-26-1-smrt1047-152704-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन
थानाभवन के बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड में पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ पर पूजन करते मिल
शामली/थानाभवन। थानाभवन शुगर मिल का 21वां पेराई सत्र पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया है। पेराई सत्र के पहले दिन भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। जिले में नए पेराई सत्र में थानाभवन मिल सबसे पहले चली है।
थानाभवन चीनी मिल में रविवार को सुबह विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न हुई। चीनी मिल के उपाध्यक्ष जीवी सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में हवन पूजन कराया।
मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह, सीओ जितेंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी रंजीत सिंह कुशवाहा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक थानाभवन मार्केंडय मौर्य, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऊन डीएन पांडेय, सचिव गन्ना समिति थानाभवन भास्कर रघुवंशी, सचिव शामली ओपी वर्मा व कई अन्य सरकारी अधिकारियों ने मिल के कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन
मिल के उपाध्यक्ष जीवी सिंह व अन्य अतिथियों ने भैंसा बुग्गी से गन्ना लाने वाले रायपुर गांव के किसान भगवान दास, ट्रैक्टर बुग्गी से गन्ना लाने वाले गांव नौजल के किसान राजबीर, ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लाने वाले ग्राम पट्टी कालरु के किसान इंद्रजीत सिंह और गन्ना क्रय केंद्र पुरमाफी से गन्ना लेकर आने वाले ट्रक चालक राशिद को सम्मानित किया गया। मिल के उपाध्यक्ष ने कहा कि इस पेराई सत्र के लिए 110 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया। समय से चीनी मिल में पेराई शुरू होने से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे चीनी मिल से कहा, आपूर्ति पर्ची प्राप्त होने के बाद ही अपने खेत से गन्ना छिलाई करें ताकि मिल को ताजे गन्ने की आपूर्ति हो सके।
कार्यक्रम में गन्ना समिति थानाभवन के अध्यक्ष राजेश कुमार, सोहनवीर सिंह प्रधान, जय प्रकाश सिंह पूर्व प्रधान, जयपाल सिंह पूर्व प्रधान, नेत्रपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, बृजेश सिंह ग्राम प्रधान, योगेश चेयरमैन राझड़, प्रधान प्रबंधक गन्ना लेखपाल सिंह व प्रधान प्रबंधक इंजीनियरिंग जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे। थानाभवन गन्ना महा प्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि 31 हजार क्विंटल गन्ना इकट्ठा होने के बाद थानाभवन मिल को चालू कर दिया गया है।
दूसरी ओर शामली मिल के उप गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शामली मिल में राधाकृष्ण मंदिर में सुबह दस बजे विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। दोपहर 12 बजे कैरियर में गन्ना डालकर मिल को चालू कर दिया जाएगा।