{"_id":"69483d55969988ba6602802d","slug":"farmer-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-156004-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एलम में एचटी लाइन का विरोध तेज, भाकियू उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एलम में एचटी लाइन का विरोध तेज, भाकियू उग्र
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में चल रहा एचटी लाइन विरोध मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मौके पर पहुंचकर कस्बावासियों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर वार्ता से विद्युत अधिकारी नहीं मानते हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कस्बा एलम उत्तरी विकास नगर में एचटी विद्युत लाइन खींचे जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि गली में पहले से एलटी लाइन के पोल लगे हुए हैं। एचटी लाइन के पोल लगने से गली संकरी होने के साथ ही भविष्य में अनहोनी होने का डर बना रहेगा। मोहल्लेवासी लाइन को दूसरे रास्ते से ले जाने की मांग कर रहे हैं।
रविवार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत कस्बे में पहुंचे और समस्या को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया। राकेश टिकैत का कहना है कि यहां पहले से एलटी लाइन होकर जा रही है। बस्ती के बीच एक छोटी गली से हाई टेंशन विद्युत तार का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए विद्युत उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। अगर उसके बावजूद भी अधिकारी इस पर कोई दूसरा रास्ता नहीं निकालते हैं तो मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वहां पर गौतम पंवार, ब्रह्मपाल नाला, योगिंद्र, उदयवीर पंवार व यशवीर आदि मौजूद रहे।