फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer leader arrested for gang rape

सामूहिक दुष्कर्म में वांछित किसान नेता गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader arrested for gang rape
शामली के आदर्श मंडी पुलिस की गिरफ्त में किसान नेता विनोद निर्वाल। - फोटो : SHAMLI
सामूहिक दुष्कर्म में वांछित किसान नेता गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने ढाई साल पहले हरिद्वार की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे किसान नेता विनोद निर्वाल को गिरफ्तार कर लिया। वह भाकियू के मंडल महासचिव और युवा जिलाध्यक्ष पद पर रह चुका है। दुष्कर्म की घटना में नामजद होने पर उसे भाकियू से निष्कासित कर दिया गया था।
शुक्रवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मोहल्ला रेलपार निवासी विनोद निर्वाल को पंजाबी कालोनी से गिरफ्तार किया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि एक सितंबर 2018 को थाना आदर्शमंडी पर उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी 17 वर्षीय किशोरी की तरफ से विनोद निर्वाल और जाहिद उस्मानपुर के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट मेें चार्जशीट दाखिल की गई थी। दोनों आरोपी कोर्ट से अंतरिम जमानत पर चल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कोर्ट से वारंट जारी होने पर आरोपी विनोद निर्वाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता सतेंद्र धीरयान ने बताया कि विशेष न्यायधीश (पोक्सो) मुमताज अली ने आरोपी विनोद निर्वाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जिस समय विनोद निर्वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था उस समय वह भाकियू के मंडल महासचिव पद पर था। इससे पहले वह भाकियू का युवा जिलाध्यक्ष भी रहा। इस घटना के बाद विनोद निर्वाल को भाकियू से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला...
शामली। उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी किशोरी की तरफ से एक सितंबर 2018 को आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि विनोद निर्वाल से उसका फेसबुक पर संपर्क हुआ था। उसके बाद विनोद और उसका साथी जाहिद हरिद्वार में उससे मिलने के लिए आए थे। उसे बहला-फुसलाकर वहां के एक होटल मेें ले गए और उसके साथ नाजायज संबंध बनाए। इसके बाद वे उसे हर किस्म की मदद का दिलासा देकर चले गए। आरोपियों ने एक सितंबर 2018 को फोन कर उसे शामली बुलाया। वह बस से शामली पहुंची तो दोनों आरोपी उसे एसटी तिराहे पर मिले। वे उसे अस्पताल न ले जाकर किसी अज्ञात जगह पर ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो विनोद निर्वाल ने उसका दुपट्टा खींच लिया और जाहिद ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे काफी दूर ले गए। उसके शोर मचाने पर आरोपी कोल्ड ड्रिंक पिलाने की बात कहने लगे। वह पंजाबी कालोनी के पास कार से उतर गई और 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed