फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer dies during treatment, accused of murder

Shamli News: उपचार के दौरान किसान की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 27 Dec 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies during treatment, accused of murder
झिंझाना। 17 दिसंबर को दथेड़ा गांव के पास घायलावस्था में मिले नाई नंगला के किसान तासीन की प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नाई नंगला गांव निवासी 57 वर्षीय तासीन 17 दिसंबर को बाइक से नाई नंगला लौट रहे थे। दथेड़ा गांव के पास वह घायलावस्था में मिले थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने की बात कहीं जा रही थी। प्राइवेट अस्पताल में किसान का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र फुरकान व इरशाद का कहना है कि उनके पिता के शरीर पर दुर्घटना के कोई निशान नहीं है। बरामद बाइक भी कहीं से नहीं टूटी है।
विज्ञापन

उन्होंने पिता की हत्या का आरोप लगाया। मामले की शिकायत एसपी से भी करने की बात कहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed