{"_id":"62ffd6521d25654403564cc6","slug":"farewell-to-zip-member-s-son-with-moist-eyes-shamli-news-mrt6016879138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य के बेटे को नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य के बेटे को नम आंखों से दी विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के पुत्र की सड़क हादसे में मौत से पंजीठ गांव में गम में डूबा गया। पूर्व मंत्री समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। वहीं, नम आंखों के साथ मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव पंजीठ निवासी अखलाक अहमद ग्राम प्रधान व उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका 19 वर्षीय पुत्र सरवर बृहस्पतिवार को बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। इसी दौरान यमुना पुल पर उसकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई थी। जिसमें सरवर की मौत हो गई थी। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन, झिंझाना चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, भाजपा नेता अनिल चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वाजिद अली, राजेश प्रधान, सलीम, कुर्बान, शाहिद हसन, इरशाद, ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
शुक्रवार सुबह दिवंगत सरवर के जनाजे आसपास क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उसे नम आंखों से गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस दौरान मौलाना बिलाल, मौलाना मुरसलीन, समीउल्ला खान, नगरपालिका के गृहकर लिपिक इनाम हसन, वसीम अहमद, हाजी अफजाल आदि मौजूद रहे।