{"_id":"60c4fe1e8ebc3e282f50142d","slug":"family-uproar-over-the-death-of-a-five-month-old-girl-shamli-news-mrt542465686","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह की बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह की बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
शामली। पांच माह की बच्ची की निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के घर पहुंचकर हंगामा किया। चिकित्सक ने भागकर जान बचाई।
कांधला क्षेत्र निवासी महिला अपनी पांच माह की बेटी को लेकर शामली में एक मोहल्ले में अपने मायके आई हुई थी। बताया कि शुक्रवार शाम बच्ची को उल्टी दस्त होने पर उसे मोहल्ले के निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे ड्रिप लगाकर उपचार किया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बच्ची के ननिहाल के लोग मौके पर पहुंचे और वहां चिकित्सक के न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया।
आरोप है कि चिकित्सक उस समय निकट के ही दूसरे मोहल्ले में अपने घर गया हुआ था। इसके बाद परिजन चिकित्सक के घर पहुंच गए। इसी बीच चिकित्सक मौका पाकर वहां से निकल गया। आरोप है कि गुस्साएं परिजनों ने तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने परिजनों को समझाकर शांत किया। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है।