फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family uproar over love marriage

प्रेम विवाह करने पर परिजनों का हंगामा

Thu, 05 Nov 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Family uproar over love marriage
शामली कलक्ट्रेट में हंगामे के दोरान लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
प्रेम विवाह करने पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

शामली। शहर के अलग-अलग मोहल्ला निवासी सजातीय युगल प्रेम विवाह करने के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने पहुंचकर हंगामा कर दिया और युगल के साथ खींचतान और धक्कामुक्की की। एसडीएम ने आदर्श मंडी पुलिस को मामले की जांच कर युगल की सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
शामली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने दूसरे मोहल्ले में रहने वाले युवक से परिजनों को बिना बताए प्रेम विवाह कर लिया। बुधवार को युगल कलक्ट्रेट में सुरक्षा की मांग करने पहुंचा। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे कलक्ट्रेट में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने युगल के साथ धक्कामुक्की और खींचतान शुरू कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। युगल अपने परिजनों से जान बचाकर कलक्ट्रेट में एक अधिकारी के कक्ष में घुस गया। इस दौरान आधे घंटे से भी अधिक समय तक कलक्ट्रेट परिसर में हंगामेदार स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर बितर कर मामला शांत किया। युवती ने एसडीएम सदर संदीप कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी इच्छा से अपनी पसंद के युवक से तीन माह पहले सात अगस्त को मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह कर लिया है। अब वह दोनों साथ रहना चाहते हैं, लेकिन परिजन और रिश्तेदार दोनों के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें साथ नहीं रहने देना चाहते। उन लोगों से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। युगल ने एसडीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसडीएम ने आदर्श मंडी पुलिस को युगल को सुरक्षा व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। दोनों ने मुजफ्फरनगर में अपनी इच्छा से प्रेम विवाह करना बताया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रेमी युगल शादी के उपरांत सुरक्षा की गुहार के लिए तहसील सदर गए थे। जिसकी जानकारी लड़की पक्ष के घरवालों को हो गई। उन्होंने वहां पहुंचकर प्रेमी युगल के साथ हाथापाई की, जिसकी सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने पर ले जाकर समझाया गया। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - नित्यानंद राय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed