{"_id":"5ef4e8fa8ebc3e431b2fc0df","slug":"family-quarantine-of-corona-positive-youth-shamli-news-mrt4881835187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजीटिव युवक का परिवार कोरोंटाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजीटिव युवक का परिवार कोरोंटाइन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव युवक का परिवार क्वारंटीन
थानाभवन। बुधवार को आए कोरोना पॉजिटिव युवक के परिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को क्वारंटीन कर दिया। साथ ही गांव में चिह्नित लोगों के सैंपल लेने शुरू कर दिए।
कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कांति प्रसाद ने बताया कि बुधवार को शामली में एक सिपाही सहित सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इन लोगों में गांव मादलपुर निवासी एक युवक भी शामिल है। युवक कुछ समय पूर्व बाहर से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने शामली के एक स्कूल में युवक को क्वारंटीन कर रखा था। युवक कुछ समय पूर्व अपने घर भी गया था। बुधवार को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को ग्राम मादलपुर गांव पहुंची। जहां से परिवार के सभी पांच सदस्यों को शामली जिला चिकित्सालय में क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा युवक के संपर्क में आने वाले 28 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उन्हें रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।