{"_id":"661c4058841d83e2e60af70b","slug":"family-members-meet-sp-in-case-of-tractor-drivers-death-demand-fair-action-shamli-news-c-26-1-smrt1048-119517-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में एसपी से मिले परिजन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में एसपी से मिले परिजन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर चार दिन पहले ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कैंप कार्यालय पर एसपी से मुलाकात की।परिजनों ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ-करनाल हाईवे पर फ्लाईओवर से आगे चार दिन पहले 10 अप्रैल की रात को गांव झाल के निकट ट्रैक्टर चालक विकास उर्फ काला गंभीर रूप से घायल हो गया था। निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई गौरव ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि विकास करीब नौ माह से गांव लिलौन निवासी मोनू के पास ट्रैक्टर चलाने की नौकरी करता था। घटना वाले दिन रोज की तरह विकास अपने घर से लिलौन कार्य करने के लिए गया था। देर रात में ट्रैक्टर मालिक मोनू ने बताया कि विकास के पैर में चोट लग गई और वह निजी अस्पताल ले जा रहा है। जब वे निजी अस्पताल पहुंचे तो बताया कि विकास को दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया है। जब परिजन वहां पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने ट्रैक्टर मालिक मोनू से घटना के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जबकि विकास के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। रविवार को परिजन व ग्रामीण पूर्वी यमुना नहर स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे और एसपी अभिषेक से मिलकर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस प्रकरण की गहनता से जांच कराकर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर गौरव मलिक, अरविंद पंवार, ब्रजपाल सिंह, सुरेंंद्र, संजीव मलिक, संदीप कुमार, राजवीर, देशपाल, मयंक मलिक, राजू, सुशील, बिजेंद्र, प्रमोद कुमार, सावन, सुरेशपाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।