फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family members create ruckus over woman's death during treatment

Shamli News: महिला की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों का हंगामा

Mon, 26 Jan 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 26 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over woman's death during treatment
शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव मुंडेट कलां के पास निजी अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद समझौता होने पर परिजन बिना कार्रवाई के शव को घर ले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना (28) ने एक सप्ताह पूर्व जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद परिजन सामान्य हालत में जच्चा-बच्चा को घर ले गए थे। दो दिन पहले महिला के पेट में दर्द की समस्या बनने पर परिजनों ने उसे गांव मुंडेट के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पति विपिन ने बताया कि शनिवार रात को उसकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही के चलते महिला की हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह चिकित्सक ने महिला को करनाल रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर गांव से महिलाएं व अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ सिटी अपेक्षा निंबाडिया व आदर्श मंडी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब तीन घंटे तक हंगामा व गहमागहमी चलती रही। सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले में परिजनों की अस्पताल प्रबंधन से वार्ता हुई। बाद में परिजन शव को लेकर चले गए। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।

शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।

शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।

शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।

शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।

शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।

शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।

शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी रचना का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed