{"_id":"8ff6cced25707f17a42a67ed8756d39a","slug":"fake-fur-on-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने पर बखेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डालने पर बखेड़ा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। जलालाबाद देहात में फर्जी वोट डालने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितरबितर किया। इसके अलावा अन्य गांवों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
जलालाबाद देहात के गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में शाम करीब चार बजे फर्जी वोटिंग को लेकर रीना गुप्ता और नजीर मलिक के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।
हालात बिगड़ने पर सीओ शामली निशांक शर्मा और सीओ थानाभवन कुलदीप कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ पर लाठियां भांजते हुए तितरबितर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बूथ के अंदर केवल वोटरों को ही जाने दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव नागल, उमरपुर, दखौडी जमालपुर, चन्देनामाल, दभेडी, अम्बेहटा याकूबपुर, अहमदपुर, सोहजनी उमरपुर, जानीपुर और गंदेवड़ा में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।