{"_id":"68af532b3cc18621250e4d15","slug":"fake-fertilizer-and-pesticide-factory-busted-in-kairana-shamli-news-c-26-1-sal1001-148420-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कैराना में नकली उर्वरक और पेस्टीसाइड फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कैराना में नकली उर्वरक और पेस्टीसाइड फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
कैराना में नकली पेस्टिसाइड और उर्वरक के गोदाम को सील करते जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव-पुलिस
- मंगलवार देर रात कृषि विभाग ने मारा छापा , गोदाम सील, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। नकली उर्वरक और पेस्टीसाइड बनाकर अवैध तरीके से पैकिंग करने का धंधा कैराना के मोहल्ला अफगानान में चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव, नायब तहसीलदार सतीश यादव और पुलिस टीम ने छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली उर्वरक, पेस्टिसाइड और दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने मौके से 19 बैग जिंक जैसा पदार्थ, पोटेशियम फुल वीआईजी सुपर ग्रेड, 100 बोतल नीम ऑयल, 40-40 लीटर के 20 खाली ड्रम, पैकिंग मशीन और वजन तोलने का कांटा कब्जे में लिया। जब टीम ने आरोपी से विनिर्माण और पैकिंग का लाइसेंस मांगा तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर मौजूद सामान का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
छापेमारी के बाद दो कमरों में बने गोदाम को सील कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह खुला सामान खरीदकर अपने घर पर पैकिंग कर बेचता था। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोदाम पर सील लगा दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में आरोपी वकाउल्लाह खां निवासी मोहल्ला अफगानान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- कई दिन से लगातार मिल रही थी सूचना
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कई दिन से कैराना में नकली उर्वरक तैयार करने की सूचना मिली थी। तीन बार टीम पूर्व में पहुंची मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। मंगलवार की रात सटीक सूचना के बाद सफलता हाथ लगी।
- शुगर मिल पर की थी कार्रवाई
बीती 26 जून को सुपीयिर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड (ऊन चीनी मिल) की एथेनॉल यूनिट में किसानों के खेत में इस्तेमाल किया जाने वाले यूरिया खाद के प्रयोग का मामला कृषि विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा था।। डीएम द्वारा गठित तीन अधिकारियों की टीम ने रात में छापा मारकर इसका खुलासा किया था। टीम ने मौके से यूरिया खाद के छह बोरे और करीब 10 खाली बोरे बरामद किए थे। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार की तरफ से ऊन चीनी मिल की एथेनॉल यूनिट के प्रबंधन के खिलाफ झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।