फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fair strengthens communal harmony

सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत करता है मेला

Tue, 04 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fair strengthens communal harmony
जलालाबाद में मेले के शुभारंभ पर बोलते पूर्व मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : SHAMLI
सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत करता है मेला
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। कस्बे में ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर में अष्टमी पर माता की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा उपस्थित रहे।
श्री दुर्गा मंदिर में अष्टमी पर सुबह पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने यज्ञ कराया। जिसमें यज्ञमान स्वरूप लाल उपेंद्र गुप्ता, रीना गुप्ता रहे। यज्ञ में विश्व की शांति के लिए आहुति दी गई। देर शाम माता की ज्योति यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। ज्योति यात्रा का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया। उन्होंने बताया कि मां जगदंबा शक्ति का प्रतीक है। हमें शक्ति की उपासना करनी चाहिए। इस अवसर पर आयोजित मेला सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ देवी मंदिर से हुआ। यात्रा मोती बाजार पहुंची। माता के भजनों पर नाचते- गाते बोहरान मंदिर, पाल धर्मशाला, कटहरा बाजार, नीलगरान चौक, रामनगर से मंदिर पहुंचे। गुरु बलिराम अस्त्र-शस्त्र अखाड़ा के पटेबाजों ने लाठी, भाला, फरसा, बरछा, की पटेबाजी का प्रदर्शन किया। यहां पर सामूहिक आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिला कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर ठाकुर सोमवीर सिंह, राजेंद्र मादलपुर, लाला बृज मोहन सिंगल, चौधरी राजेंद्र रोड, अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed