फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Faces filled with tablets and smart phones

टैबलेट और स्मार्ट फोन पाकर खिले चेहरे

Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Faces filled with tablets and smart phones
शामली सेंट आरसी कॉलेज बनत में आयोजित टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
टैबलेट और स्मार्ट फोन पाकर खिले चेहरे
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में प्रदेश सरकार की निशुल्क टैबलेट एवं स्मार्ट फोन योजना के अंतर्गत स्नातक कक्षाओं के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन अरविंद संगल, सचिव नंदकिशोर मित्तल, प्राचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. नितिन शर्मा ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

विद्यालय के चेयरमैन ने कहा कि नारी राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, अब वक्त बदल चुका है। नारियों को कमजोर समझ कर उपेक्षित करना समाज और राष्ट्र दोनों के लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष अरविंद बालियान, गौरव शर्मा, बीबीए विभागाध्यक्ष भानु प्रताप कांबोज, बीकॉम विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन बिडला, बीए विभागाध्यक्ष अनुज मलिक, बीएससी गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष शीतल शर्मा, आयुषी, बीसीए विभागाध्यक्ष मोहित कुमार, बीएससी पीसीएम विभागाध्यक्ष उत्तरा शर्मा, शालू, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed