फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eyes searching for loved ones in the waves of Yamuna

Shamli News: यमुना की लहरों में अपनों को तलाश रहीं आंखें

Tue, 07 Oct 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eyes searching for loved ones in the waves of Yamuna
-सलमान के परिजन और मोहल्ले के लोग यमुना किनारे डाले हैं डेरा
विज्ञापन


-मस्जिदों में भी अल्लाहताआला से की जा रही सकुशल बरामदगी के लिए दुआ

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

कैराना। यमुना किनारे दशहरे पर लोग देवी प्रतिमा लेकर जयकारों के साथ विसर्जन करने पहुंचे थे, मगर आज यहां मातम है। सलमान और उसके चार बच्चे यमुना में गहरे गड्ढों में समा गए, सलमान और उसकी बेटी का शव बरामद हो चुका है, लेकिन तीन मासूमों की अभी तलाश है।

चौथे दिन भी दिनभर गोताखारों की टीमें सर्च ऑपरेशन में लगी रहीं, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। सलमान के पिता शफीक, बहन गुलिस्ता और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखें सूरज ढलने के साथ ही पथरा गईं। सलमान के पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, मोहल्ला आलकला में लोगों ने तीनाें मासूमों की बरामदगी के लिए मस्जिद में दुआएं मांगी।
विज्ञापन


-बिस्किट और पानी पहुंचा रहे लोग

डूबे मासूमों की तलाश में जुटे गोताखोरों और पीएसी के जवानों की मदद को भी लोग आगे आ रहे हैं। दोपहर में तेज गर्मी और भूख का असर कम करने के लिए लोग लगातार बिस्किट और पानी की व्यवस्था टीमों के लिए कर रहे हैं। एएसपी संतोष कुमार का कहा है कि चार टीमों को सर्च अभियान में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-यमुना के पानी से डरता था सलमान

पिता का कहना है कि सलमान अक्सर यमुना के पानी से डरता था। करीब एक साल पूर्व उसके दोस्तों ने उसे कैराना में ही यमुना में नहाने के लिए साथ चलने को कहा था, मगर उसने पानी से डर लगने की बात कहते हुए इंकार कर दिया था। अब वही यमुना उसकी और बच्चों की मौत का कारण बन गई।

-सांत्वना देने के लिए लगा लोगों का तांता

घटना के बाद हर कोई गमगीन है। सोमवार को मोहल्ला अफगानान स्थित सलमान के पिता के आवास पर सांत्वना देने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। आसपास के लोग घटना पर गहरा दुख जता रहे हैं। हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहा है।


-सलमान की पत्नी और अन्य आरोपियों की तलाश

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सलमान के पिता शफीक ने अपनी पुत्रवधू खुशनुमा, हारुन, इंतजार, साबिर, इस्तकार व अंजुम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सलमान की पत्नी खुशनुमा सहित अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed