फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eye drop finished in CHC, patients kept wandering

Shamli News: सीएचसी में आई ड्रॉप हुई खत्म, भटकते रहे मरीज

Sat, 29 Jul 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Eye drop finished in CHC, patients kept wandering
शामली। जिले में आई फ्लू का प्रकोप चल रहा है। अस्पतालों में आइ फ्लू के मरीजों की भीड़ लगी है। सीएचसी शामली में दोपहर में आई ड्रॉप खत्म होने से मरीज भटकते रहे। मरीजों को आई ड्रॉप देने के लिए अगले दिन शनिवार को आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में इस समय आई फ्लू का प्रकोप कम होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भीड़ लग रही है। आई फ्लू के प्रकोप के कारण आई ड्रॉप की खपत भी दस गुना तक बढ़ गई है। सीएचसी शामली में शुक्रवार को दोपहर एक बजे के बाद आई ड्रॉप खत्म हो गई। आई ड्रॉप खत्म होने पर मरीजों को वापस जाना पड़ा। इन मरीजों को आई ड्रॉप लेने के लिए अगले दिन शनिवार को आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि दोपहर डेढ़ बजे के बाद दो-चार मरीजों को आई ड्रॉप नहीं मिल पाई थी। उन्हें शनिवार को आई ड्रॉप लेने के लिए कहा गया है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में आई ड्रॉप पहुंच गई है। अस्पताल में आई ड्रॉप की कोई कमी नहीं है। सभी मरीजों की आंखों की जांच कर आई ड्रॉप व दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed