फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Express love by giving rose

गुलाब देकर किया प्यार का इजहार

Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Express love by giving rose
वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। शुक्रवार को रोज डे पर शामली स्थित एक दुकान में सजे गुलाब के फूल। - फोटो : SHAMLI
गुलाब देकर किया प्यार का इजहार
विज्ञापन

शामली। वेेलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है। पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया गया। प्यार करने वाले कपल्स और दोस्तों ने एक दूसरे को गिफ्ट में गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार किया।
शुक्रवार को वेलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया गया। प्रेम करने वाले युवाओं ने गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार किया। वेलेंटाइन वीक शुरू होने पर फूल मार्केट में भी तैयारी की गई थी। अन्य दिनों के मुकाबले गुलाब के फूल का स्टॉक रखा गया था। सुबह से ही दुकानों पर युवक और युवती गुलाब खरीदने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन भर गुलाब खरीदने का सिलसिला चलता रहा। इस दिन को खास बनाने के लिए कपल्स के साथ दोस्तों ने भी एक दूसरे को गुलाब भेंट कर प्यार का इजहार किया। रेस्टोरेंट में भी पहुंचकर युवाओं ने रोज डे को सेलिब्रेट किया। कुछ युवाओं ने चोरी छिपे गुलाब भेंट कर अपने प्यार का इजहार किया। फूल विक्रेता शाहबाज ने बताया कि वेलेंटाइन वीक का पहला दिन होने के कारण सुबह से ही गुलाब के फूल खरीदने के लिए युवक और युवती दुकान पर आ रहे हैं। शाम के समय पत्नी को सेलिब्रेट करने के लिए भी युवाओं को गुलाब खरीदकर घर ले जाते हुए देेेखा गया। नए दंपत्तियों ने भी वेलेंटाइन वीक का पहला दिन मनाया।
विज्ञापन

- डिमांड के साथ बढ़े गुलाब के दाम
रोज डे पर डिमांड बढ़ने के कारण गुुलाब के दाम भी बढ़ गए। हालांकि गुलाब के फूल का स्टाक होने के कारण इसकी कमी नहीं हुई, लेकिन दुकानदारों ने इस दिन का फायदा उठाया। आमतौर पर 15 रुपये में बिकने वाला गुलाब शुक्रवार को 20 रुपये में बिका। पैकिंग गुलाब के दाम 40 रुपये रहे जबकि अन्य दिनों में यह 30 रुपये में बिकता था। इसी तरह आम दिनों में 150 रुपये में बिकने वाला गुलाब का गुलदस्ता 200 रुपये तक में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed