फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Explosion in firecracker factory, rags blown away by female workers

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, महिला मजदूर के चिथडे़ उडे़

Tue, 11 Jan 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Explosion in firecracker factory, rags blown away by female workers
बाबरी मृतक महिला वीरमति का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, महिला मजदूर के चिथडे़ उडे़
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। थाना क्षेत्र के बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। उसके शरीर के चिथडे़ फैक्टरी में बिखर गए। फैक्टरी की दीवार भी धराशायी हो गई। जब तक पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, फैक्टरी संचालकों ने महिला के शव के टुकड़े एक बोरे में भरकर पास ही मौजूद गन्ने के खेत में फेंक दिए गए। अन्य महिला मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए घंटों तक शव नहीं उठने दिया। सूचना पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी फैक्टरी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बुटराड़ा निवासी रिजवान पुत्र महमूद की गांव में बाहरी छोर पटाखा फैक्टरी है। उसके पास 15 किग्रा बारूद से फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। लेकिन अवैध रूप से फैक्टरी में अन्य प्रकार के पटाखे भी बनाए जा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। एक महिला बारूद के ढेर के पास मौजूद थी। तभी अचानक भीषण विस्फोट के साथ आग लग गई। जिससे आसपास के मकान भी दहल गए और फैक्टरी की दीवार धराशायी हो गई। ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तो फैक्टरी में कोई नहीं मिला। कई जगह मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। काफी देर बाद फैक्टरी के पास ही ईख के खेत में महिला मजदूर वीरमति पत्नी नवाब के शव के टुकड़े बोरे में मिले।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे वीरमति के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने घंटों तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और शासन-प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव के टुकड़े पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना एक महिला का शव मौके से बरामद हुआ है। विभिन्न टीमें मामले की जांच कर रही हैं। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी फैक्टरी संचालक रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते अग्नि?

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते अग्नि?- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते अग्न?

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते अग्न?- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद जला पड़ा सामान।

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद जला पड़ा सामान।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अर्द्घनिर्मित पटाखे।

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अर्द्घनिर्मित पटाखे।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अद्घनिर्मित पटाखे।

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अद्घनिर्मित पटाखे।- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद गिरी दीवार।

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद गिरी दीवार।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अद्घनिर्मित पटाखे।

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अद्घनिर्मित पटाखे।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में  विस्फोट के बाद एकत्र ग्रामीणों की भ?

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद एकत्र ग्रामीणों की भ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed