पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, महिला मजदूर के चिथडे़ उडे़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी (शामली)। थाना क्षेत्र के बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। उसके शरीर के चिथडे़ फैक्टरी में बिखर गए। फैक्टरी की दीवार भी धराशायी हो गई। जब तक पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, फैक्टरी संचालकों ने महिला के शव के टुकड़े एक बोरे में भरकर पास ही मौजूद गन्ने के खेत में फेंक दिए गए। अन्य महिला मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए घंटों तक शव नहीं उठने दिया। सूचना पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी फैक्टरी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बुटराड़ा निवासी रिजवान पुत्र महमूद की गांव में बाहरी छोर पटाखा फैक्टरी है। उसके पास 15 किग्रा बारूद से फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। लेकिन अवैध रूप से फैक्टरी में अन्य प्रकार के पटाखे भी बनाए जा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। एक महिला बारूद के ढेर के पास मौजूद थी। तभी अचानक भीषण विस्फोट के साथ आग लग गई। जिससे आसपास के मकान भी दहल गए और फैक्टरी की दीवार धराशायी हो गई। ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तो फैक्टरी में कोई नहीं मिला। कई जगह मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। काफी देर बाद फैक्टरी के पास ही ईख के खेत में महिला मजदूर वीरमति पत्नी नवाब के शव के टुकड़े बोरे में मिले।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे वीरमति के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने घंटों तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और शासन-प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव के टुकड़े पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना एक महिला का शव मौके से बरामद हुआ है। विभिन्न टीमें मामले की जांच कर रही हैं। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी फैक्टरी संचालक रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते अग्नि?- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते अग्न?- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद जला पड़ा सामान।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अर्द्घनिर्मित पटाखे।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अद्घनिर्मित पटाखे।- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद गिरी दीवार।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में अद्घनिर्मित पटाखे।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद एकत्र ग्रामीणों की भ?- फोटो : SHAMLI