छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास के गुर समझाए
शामली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आए शिक्षा मनोवैज्ञानिक आचार्य पवन कुमार ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा में छात्रों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यदि छात्र स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण कार्य करता है, तो पढ़ते समय एकाग्रता अति आवश्यक है। कार्यशाला में उन्होंने स्मार्ट एजूकेशन का महत्व छात्र-छात्राओं को समझाया।
मंगलवार को सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में स्मार्ट एजूकेशन कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने की। कार्यशाला में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आए शिक्षा मनोवैज्ञानिक आचार्य पवन कुमार ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा में छात्रों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनकी अधिकतम क्षमता प्रभावित हुई। ऑनलाइन कक्षा का कारण छात्र का व्यक्तिगत रूप से तैयार न होना भी है, यदि छात्र स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण कार्य करता है, तो पढ़ते समय एकाग्रता अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्टडी दो प्रकार से की जाती है। उन्होंने कार्यशाला में ब्रेन डायरी बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने कहा कि छात्रों को शिक्षण की नई-नई विधियों से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्य रूप से असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप कुमार; आचार्य पुष्पेंद्र कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, अरविंद कुमार, अंकुर कुमार, ब्रजपाल सिंह, अक्षय कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद, सीताराम, विकास कुमार, ब्रिजेश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन आचार्य ब्रिजेश सैनी ने किया।