फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Exclusive: Permits of 20 vehicles suspended due to manipulation in documents of seizure action

Exclusive: सीज कार्रवाई के कागजों में हेराफेरी पर 20 वाहनों के परमिट निलंबित, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 26 May 2024 03:00 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, अमर उजाला, शामली
महबूब अली, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2024 03:00 PM IST
सार

परिवहन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक नए नए पैंतरे अपना रहे हैं। जिन वाहनों की आरसी व नंबर अपडेट नहीं है वे कागजों में हेराफेरी कर रहे हैं। यहां तक की सीज कार्रवाई की रसीद में कंप्यूटर से एडिटिंग तक की जा रही है।

विज्ञापन
Exclusive: Permits of 20 vehicles suspended due to manipulation in documents of seizure action
वाहन

विस्तार

जिन वाहन चालकों की आरसी से उनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, वह पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए हेराफेरी कर रहे हैं। जिन वाहन चालकों के ट्रक पूर्व में दो बार सीज किए गए थे, तीसरी बार सीज की कार्रवाई से बचने के लिए पूर्व की सीज तिथि में हेराफेरी कर दी। शक होने पर इस तरह के खेल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया तो परिवहन विभाग ने करीब 20 मामले पकड़े, जिनके परमिट निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन


इस तरह के मामलों की बानगी....
केस-1

कांधला के रहने वाले राजबीर के नाम से ट्रक है। एआरटीओ ने झिंझाना रोड से ओवरलोड होने पर ट्रक को पकड़ लिया। चालक ने पूर्व में सीज की गई रसीद दिखाई। बताया कि नौ दिन पूर्व ही सीज की कार्रवाई हुई थी, जुर्माना जमा करा दिया गया है। शक होने पर एआरटीओ ने जांच कराई तो पाया कि सीज की कार्रवाई एक साल पूर्व हुई थी। चालक ने किसी कंप्यूटर सेंटर से सीज की रसीद में तारीख से छेड़छाड़ कराई और अब परिवहन विभाग के रोकने पर इसी रसीद को दिखा रहा था। इसमें परमिट निलंबन की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

केस-2
शहर के एमएसके रोड पर परिवहन विभाग की टीम ने कैंटर को ओवरलोड सामान के साथ पकड़ा। चालक शामली के काजीवाड़ा निवासी ने रसीद दिखाते हुए बताया कि सात दिन पूर्व ही उसका कैंटर सीज हुआ था। जांच करने पर पता चला कि सीज की कार्रवाई एक साल पूर्व हुई थी। इसमें में सीज में जुर्माने की रसीद में छेड़छाड़ की गई थी।

केस-3
परिवहन विभाग ने कांधला क्षेत्र से ओवरलोड डंपर को पकड़ा। चालक ने बताया कि दो बार उसके खिलाफ सीज की कार्रवाई हो चुकी है। हाल ही में शामली में सीज की कार्रवाई की गई है। रसीद देखी तो 20 मई में ही कार्रवाई लिखी थी, मगर जांच करने पर पता चला कि छह माह पूर्व डंपर के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई थी।

चालक ने सीज की कार्रवाई से बचने के लिए रसीद की तारीख में छेड़छाड़ कर रखी थी। यह तीन मामले तो बानगी भर मात्र है। इस तरह के मामले पिछले कुछ समय से बढ़े हैं। कुछ अन्य मामलों में निलंबन के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन

कुछ दुपहिया वाहन चालक मैसेज एडिट करके दिखाते हैं
एआरटीओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ दुपहिया वाहन चालक चालान का जो मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता है, उसे भरते नहीं है। चेकिंग के लिए रोकने पर दोस्त द्वारा एडिट किए गए मैसेज को दिखाते हैं।

बताया जाता है कि सर, दो दिन पूर्व ही बाइक का चालान हुआ था, चाहे तो आप मैसेज देख लो, जबकि दो मामलों में जांच की गई तो मैसेज बाइक सवार के दोस्त का निकला और चालान ऑनलाइन चैक करने पर छह माह पूर्व होना पाया गया।

विज्ञापन

आरसी से मोबाइल अपडेट नहीं कराने वाले कर रहे खेल
एआरटीओ ने बताया कि ट्रक, डंपर और कैंटर के वे चालक सीज की कार्रवाई से बचने के लिए रसीद में धोखाधड़ी कर रहे हैं, जिनका मोबाइल नंबर आरसी से अपडेट नहीं है। क्योंकि ऐसे चालकों के खिलाफ सीज की कार्रवाई ऑनलाइन न करते हुए रसीद के माध्यम से की जा रही है। जिसका चालक फायदा उठाते हैं। सभी से आरसी मोबाइल से अपडेट कराने की भी मांग की है।
 
जिले में हर माह बड़े वाहनों के चालान की संख्या 700
सीज की कार्रवाई                                    50
एक माह में राजस्व वसूली                         करीब साढ़े पांच लाख


वाहनों को सीज की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ चालक सीज की रसीद में खेल कर रहे हैं। अभियान चलाया जा रहा है। 20 के परमिट निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। - रोहित राजपूत, एआरटीओ, शामली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed