{"_id":"6560f4739fb8e656480fb925","slug":"excavation-work-started-for-construction-of-underpass-of-bhainswal-bypass-shamli-news-c-26-1-smrt1047-12392-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भैंसवाल बाईपास के अंडरपास निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भैंसवाल बाईपास के अंडरपास निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू
विज्ञापन
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद नवीन जिला मुख्यालय और दिल्ली शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले भैंसवाल बाईपास के अंडरपास के लिए खोदाई का मेरठ की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अगले पांच माह में भैंसवाल अंडरपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। नवीन मुख्यालय से दिल्ली-शामली सहारनपुर हाईवे पर आने जाने वाले हलके और भारी वाहनों को सुविधा होगी।
विधानसभा चुनाव 2017 से पूर्व नवीन मुख्यालय के भैंसवाल गांव से लेकर दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने के लिए 3.5 किमी लंबाई का भैंसवाल मिनी बाईपास प्रस्तावित किया गया था। तत्कालीन सपा सरकार ने बाईपास की जद में किसानों की भूमि का मुआवजा जारी कर दिया था। सात मीटर मिनी बाईपास में भैंसवाल और सिलावर के बीच रेलवे का अंडरपास प्रस्तावित किया गया था। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में भैंसवाल बाईपास की संपूर्ण धनराशि अवमुक्त कर दी गई।
लोक निर्माण विभाग ने बाईपास के अंडरपास निर्माण के लिए चार करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि रेलवे को हस्तांतरित कर दी गई थी। लेकिन रेलवे भैंसवाल अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं कर रही थी। उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भैंसवाल अंडरपास निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से खोदाई का कार्य शुरू कर दिया है। अगले पांच माह में भैंसवाल बाईपास के अंडरपास निर्माण पूरा हो जाएगा। नवीन मुख्यालय से दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर हलके और भारी वाहनों को आने जाने की सुविधा होगी।