{"_id":"5d4478cc8ebc3e6d1f61b73b","slug":"everywhere-water-logging-in-two-hours-rain-shamli-news-mrt436376259","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में दो घंटा तक बरसे बदरा,75एमएम बारिश से जल भराव से आम लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में दो घंटा तक बरसे बदरा,75एमएम बारिश से जल भराव से आम लोग हुए परेशान
विज्ञापन
शामली बरसात में गुजरते छात्र
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शुक्रवार दोपहर दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर में हर तरफ जलभराव हो गया। बारिश से कई मार्ग और बाजार, कार्यालय, अंडरपास जलमग्न हो गए, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद दो डिग्री तापमान लुढ़कने से मौसम ठंडा हो गया। शाम के समय धूप निकली। शामली में 75 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
शुक्रवार दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए गए। 11 बजे ऐसा लग रहा था कि मेघ अभी बरसेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। दो बजे के बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ी। साढ़े तीन बजे तक झमाझम बारिश रुक-रुक कर होती रही। रुक-रुक बारिश से शहर में कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नगर पालिका रोड, नेहरू रोड, टंकी रोड, माजरा रोड, ब्लाक रोड, मोहल्ला पंसारियान, मोहल्ला बरखंडी, शामली कोतवाली, करमू खेडी बिजलीघर, बिजली विभाग का एसई कार्यालय, पानीपत रोड से सेंट फ्रांसिस रोड समेत कई जगह पानी भरने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे बारिश से खेत खालियान और रेलवे के अंडर पास में भी पानी भर गया।
बारिश के बाद दो डिग्री पारा लुढ़क गया और 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। शाम चार बजे धूूप निकली। दिन छिपने से दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार से लेकर मंगलवार सुबह आठ बजे तक 75 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से ईख, धान, हरे चारे की फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
------------------
दिन और रात के तापमान में आया चार डिग्री का अंतर
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि शुक्रवार से अगले सात दिन तक झमाझम बारिश होगी। बारिश से किसानों की फसलों को अभी तक कोई नुकसान नही है। दिन और रात के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर आने से दिन का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शामली मिल रोड पर भरे पानी में गुजरती छात्राऐ- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI