फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Everyone said, the accused should be hanged

Shamli News: हर कोई बोला, आरोपियों को मिलनी चाहिए फांसी

Thu, 31 Aug 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 31 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Everyone said, the accused should be hanged
हिंड गांव में छात्रों के शवों को उठाने का विरोध करते ग्रामीण।
थानाभवन (शामली)। हिंड गांव में दो छात्रों की अपहरण के बाद हत्या का पता लगने पर आसपास के ग्रामीणों में भी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही हिंड के अलावा आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शवों की हालत देखकर हर किसी में गुस्सा था। हर कोई आरोपियों की पहचान कर उनको फांसी की सजा की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। यही नहीं पुलिस से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। ग्रामीण मौके पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। सूचना पर एसपी अभिषेक, सीओ, विधायक अशरफ अली मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने। बाद में एसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिसकर्मी जैसे ही दोनों शवों को गाड़ी में डालकर ले जाने लगी तो कुछ ग्रामीण गाड़ी के पीछे भाग लिए। एसपी ने फिर से लोगों को संभाला। मृतक छात्र वीशू और खालिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शामली भेजा गया। पूर्व विधायक राव वारिश ने भी परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग।
विज्ञापन


मुंशी ने दी शवों की सूचना

मृतक खालिक के ताऊ मो. अली ने बताया कि सोमवार की शाम से ही वह खालिक और वीशू को तलाश कर रहे थे, मगर उनका कोई पता नहीं लग पा रहा था। ईंट भट्ठे के मुंशी ने भट्ठे के लदान में शवों के पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसी भी रंजिश से इंकार



मृतक छात्र खालिक के पिता आजिब ने रोते हुए बताया कि वह ग्राम सिक्का में एक पेपर मिल में छह हजार रुपये माह पर मजदूरी करता है। उसके चार लड़के व तीन लड़कियां है। किसी से भी रंजिश से इनकार किया। इसके अलावा वीशू के पिता रोहताश ने भी गांव में किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। वह स्कूल में चपरासी की नौकरी करते हैं।


कहीं रुपयों को लेकर हुए विवाद में तो नहीं की गई हत्या

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को ही खालिक को सड़क पर 100 रुपये पड़े मिले थे। जिनको लेकर गांव के ही एक बच्चे से खालिक की कहासुनी हो गई थी। हालांकि पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच में जुटी है कि कहीं इसी झगड़े के कारण तो दोनों छात्रों की हत्या नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed