फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Everyone's interest is safe under Modi and Yogi rule: Rana

मोदी और योगी के राज में सबका हित सुरक्षित : राणा

Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Everyone's interest is safe under Modi and Yogi rule: Rana
झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना में कश्यप समाज के बरात घर के लोकापर्ण कार्यक्रम में बोलते गन्ना म? - फोटो : SHAMLI
मोदी और योगी के राज में सबका हित सुरक्षित : राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पिछली सपा मुखिया अखिलेश यादव के शासनकाल पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि योगी राज में बदमाशों का सफाया होना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी के शासनकाल में ही बदमाशों की अकूत संपत्ति पर बुलडोजर चलने से सपा में बेचैनी हो गई। उन्होंने मोदी और योगी के शासनकाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के राज में ही सबका हित सुरक्षित है।
शनिवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव लपराना में कश्यप समाज के बरातघर में विधायक निधि से एक नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण किया। उन्होंने केंद्र -प्रदेश की सरकारों के द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि जब गुंडे मवालियों की संपत्ति पर योगी का बुलडोजर चलता है, तो समाजवादी पार्टी के सीने पर सांप लोटते हैं। प्रदेश में पहले की सरकारों में बदहाल व्यवस्था थी, लड़कियों और महिलाओं का सड़कों पर निकलना दुश्वार हो रहा था। अब सुबह 4:00 बजे लड़कियां सड़कों पर दौड़ लगाती नजर आती हैं। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था का पता चलता है।
विज्ञापन

उन्होंने योगी और मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री रात दिन जनता की चिंता करते हैं। उनके हित की योजना लागू करने का काम कर रहे हैं। कोरोना संकट में देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी का कार्यकर्ता जनहित में सड़कों पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैराना की घटना को याद करते हुए कहा कि मुझे सोच कर भी हैरानी होती है कि जब दुल्हन की गाड़ी को रास्ते में ही लूट लिया जाता था। आज यह वही कैराना है जहां व्यापारी अब करोड़ों रुपये के व्यापार करने के लिए कैराना के नजदीक ही इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपति वापस आ रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, विशेष सरोहा, रोहित विश्वकर्मा, हरेंद्र लपराना, जुल्फी कश्यप, डॉक्टर अशोक कश्यप, प्रवेंद्र सिंह, राधेश्याम कश्यप, अनुज खेवाल, वीरेंद्र उपाध्याय, नंदू राणा, गुल्लू उपाध्याय, सतपाल धीमान आदि मौजूद रहे। मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरड़ फतेहपुर पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्क कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed