फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Every year paddy is stopped at the border, farmer struggles with the attitude of the system

Shamli News: प्रत्येक वर्ष रोका जाता है बॉर्डर पर धान, सिस्टम के रवैये से जूझता किसान

Tue, 24 Oct 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Every year paddy is stopped at the border, farmer struggles with the attitude of the system
चौसाना (शामली)। हरियाणा-यूपी सीमा पर किसानों की धान की फसल को प्रत्येक वर्ष रोका जाता है ,लेकिन कभी भी जिला और हरियाणा के करनाल प्रशासन द्वारा इसके लिए कोई ठोस कदम उठाकर स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। जिसके कारण हर साल वाहन चालक और किसान परेशानी से जूझने को मजबूर है।
विज्ञापन

एमएसपी पर देशभर में किसानों की फसल की बिक्री हो रही है अगर किसानों की फसल को खरीदने के लिए जिला प्रशासन तत्परता दिखाए और प्रत्येक प्रजाति की धान को खरीदा जाए तो किसानों की समस्या का निराकरण हो सकता है और यूपी के किसानों को हरियाणा पर आश्रित नहीं होना पडे़गा। पिछले छह दिनों से किसान हरियाणा के करनाल प्रशासन की मनमानी को झेल रहे हैं। जिसके विरोध पर मंगलवार को यूपी के किसानों को करनाल पुलिस की लाठियां तक खानी पड़ी। किसानों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से हरियाणा प्रशासन अपनी मनमानी के चलते यूपी के किसानों को परेशान करता आ रहा है। किसानों की मूलभूत समस्याओं को जानने के बाद भी जिला प्रशासन ने कोई अन्य व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में धान खरीद के लिए सात क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन बनाए गए केंद्रों पर धान खरीद की समुचित व्यवस्था तक नहीं है। जिसके कारण किसान हरियाणा में धान को बेचने को मजबूर है। किसान अरविंद , सुबोध , बिट्टू, जयवीर ,पालाराम, आदि बताते हैं कि एक किसान को धान बेचने के लिए सुबह से शाम हो जाती है, लेकिन दूसरे किसान का नंबर तक नहीं आता है। अगर प्रशासन क्रय की मूलभूत समस्याओं को दूर कर लेता तो किसानों को हरियाणा पर आश्रित ना होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम को मौके पर भेजा गया है। हरियाणा प्रशासन से भी बात की जाएगी। प्रयास रहेगा कि किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाए।
- संतोष कुमार, एडीएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed