फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Every village has to be made in India: Minister of State...

भंदौड़ा में कच्छा-बनियान धारियों ने बरपाया कहर

Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Every village has to be made in India: Minister of State...
बाबरी (शामली)। गांव भंदौड़ा में मंगलवार रात कच्छा-बनियान गिरोह ने जमकर कहर बरपाया। उन्होंने गांव के सात घरों को निशाना बनाया। एक घर में वृद्धा की नींद खुलने पर उसे रॉड से पीटकर घायल कर दिया। बदमाशों ने घरों में तोड़फोड़ करने के साथ ही जेवर, नगदी आदि लूट लिया।
विज्ञापन

गांव भंदौड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे कच्छा बनियानधारी चार-पांच बदमाश राजकुमार पुत्र मीर सिंह के घर में घुस आए। घर में सो रही वृद्धा जगवती की आंख खुल गई। उसने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने वृद्धा के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। वृद्धा की पुत्रवधू मंगती भी जाग गई और उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश भाग निकले। आसपास के घरों के ग्रामीण जाग गए। घायल महिला ने बताया कि बदमाश बनियान और कैफरी पहने हुए थे। आसपास के लोगों ने अपने घर जाकर देखा तो भूषण, शमीम, प्रेम, राजबीर, ओमपाल व कृष्णपाल के घरों के दरवाजे एवं सेफ आदि भी खुले मिले। राजबीर सिंह के घर से 9800 रुपये, कृष्णपाल के घर से दो जोड़ी कुंडल, सोने की चेन, चांदी की तीन पाजेब व अन्य सामान, शमीम के घर से दो जोड़ी पाजेब, अंगूठी, कल्लू के घर से देशी घी के डिब्बे व अन्य सामान गायब मिला। ओमपाल व अन्य लोगों के घरों के दरवाजे भी खुले मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के कारण अधिकांश लोग छतों पर सो रहे थे। बदमाश कब घरों में घुसे उन्हें पता ही नहीं चला। जगवती के जागने पर ही उन्हें घटना की जानकारी हुई। सुबह होते ही ग्रामीणों ने बाबरी थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कल्लू पुत्र प्रेम की ओर से तहरीर दी गई है। वहीं अनुज पुत्र राजकुमार ने अपनी दादी जगवती को घायल करने के संबंध में तहरीर दी है। बदमाशों ने एक घर में पूजाघर में रखी नकदी भी नहीं छोड़ी। पुलिस ने इस मामले में पांच खानाबदोशों से पूछताछ की, लेकिन कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष नेचमंद सिंह ने बताया कि तीन-चार घरों में चोरी हुई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
एक माह पहले भी लुटे थे कुंडल
पीड़ित भूषण की पत्नी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व वह खेत मे काम कर रही थी। तभी दो बाइक सवार युवकों ने कानों के कुंडल लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed