फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Every village has to be made in India: Minister of State

हर गांव को मेक इन इंडिया बनाना होगा : राज्यमंत्री

Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Every village has to be made in India: Minister of State
शामली। भाजपा ने संगठन को मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में विधानसभा स्तर पर वर्चुअल सम्मेलन पार्टी की ओर से शुरू हो गए हैं। थानाभवन विधानसभा में वर्चुअल सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य वक्ता राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया। जब तक देश के हर गांव का विकास नहीं होगा, तब तक भारत का विकास संभव नहीं है। इसलिए हम सबको आत्मनिर्भर बनना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला, किसान, मजदूर, व्यापारी, सूक्ष्म लघु उद्योग, मतस्य पालन आदि के माध्यम से तेजी के साथ विकास में आगे बढ़ना है। मेक इन इंडिया बनाना होगा, तभी आत्मनिर्भर भारत के सही मायने होंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री सुरेश राणा, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी मौजूद रहे। संचालन और समापन जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह ने किया। सम्मेलन में जिला महामंत्री व सम्मेलन जिला प्रभारी विशेष सरोहा, थानाभवन विधानसभा के सम्मेलन प्रभारी राजेंद्र सिंह, संयोजक आनंद पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष, अनुज राणा, पंकज राणा, छत्रपाल कश्यप, अजय संगल, जिला मंत्री पीयूष सैनी, निविश, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, आई टी से वंश मेहरा व सुखदेव, भाजपा के सभी प्रकोष्ठ, मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed