फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Every scheme will be implemented in the district from priority

हर योजना जिले में प्राथमिकता से होगी लागू

Mon, 15 Jan 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 15 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Every scheme will be implemented in the district from priority
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते राज्यमंत्री सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला
शामली में प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता विकास है। जनता को बेहतर बिजली, पानी, सड़कों की सुविधा दी जा रही है। खासकर सड़कों का ऐसा जाल बिछाया जा रहा है, जिससे गांव के लोग जिला मुख्यालय तक आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन
सोमवार को गांव सिक्का में 33/11 विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करने पहुंचे गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पश्चिमांचल पावर कार्पोरेशन के क्षेत्र में 14 जिले आते हैं, जिनमें 13 नए बिजलीघर स्वीकृत हुए हैं। उनमें से तीन बिजलीघर शामली जिले को ऊर्जा मंत्री ने स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि शामली जिला पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में उपेक्षित रहता था, लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं होगा। हर योजना शामली जिले में प्राथमिकता से लागू की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्दी ही शामली जिले को एक नई सौगात बड़ा बिजलीघर के रूप में दिलाई जाएगी, दो राजकीय कॉलेज बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे का निर्माण भी शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बागपत की रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण, गेहूं खरीद में किसानों को दी गई सुविधाएं, गन्ना मूल्य भुगतान सहित अन्य कार्य भी गिनाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि पुलिस में भर्ती होने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, अपनी तैयारी शुरू कर दें। पुलिस में भर्ती पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। वहीं, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने भी प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि नलकूप कनेक्शनों की मंजूरी होने से किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा। वहीं, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि सिक्का बिजलीघर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिसका निर्माण पांच महीने के भीतर पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर विद्युत बिल जमा कराएं तथा चोरी से बिजली उपभोग न करें, ताकि सभी लोगों को सही बिजली आपूर्ति मिलती रहे। इनसे अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामजीलाल कश्यप, ग्राम प्रधान के पति नरेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन रामदत्त शर्मा ने किया। इस दौरान एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ एके सिंह, अधिशासी अभियंता वाईपी सिंह, सुनील कुमार, सुरेश चंद सिंह, शैलेंद्र गौतम, ठाकुर सोमबीर सिंह, उमेश शर्मा, सुमत प्रसाद, अरुण शर्मा, हरपाल कश्यप, उदयवीर सिंह, इंतजार अली, श्रीराम शर्मा आदि ने अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। कुछ ग्रामीणों ने गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग भी रखी। वहीं, गांव सिक्का के युवकों ने गन्ना विकास राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर गांव में खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की। इस पर राज्य मंत्री ने कहा कि गांव में भूमि तलाश कर प्रस्ताव बनवाकर भिजवाएं, वह मंजूरी दिला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed